देश की खबरें | एसआईआई ने कोविड टीके ‘कोवोवैक्स’ को ‘हीट्रोलोगस बूस्टर’ खुराक के तौर पर शामिल करने की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसएसआई) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर उसके कोविड-रोधी टीके ‘कोवोवैक्स’ को कोविन पोर्टल में वयस्कों के लिए विषम (हीट्रोलोगस) एहितयाती खुराक के रूप में शामिल करने की मांग की है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 18 जनवरी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसएसआई) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर उसके कोविड-रोधी टीके ‘कोवोवैक्स’ को कोविन पोर्टल में वयस्कों के लिए विषम (हीट्रोलोगस) एहितयाती खुराक के रूप में शामिल करने की मांग की है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि सीरम के सरकारी एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने यह पत्र लिखा है।
इस मामले पर निर्णय लेने के लिए टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह (एनटीएजीआई) की जल्द ही एक बैठक होने की संभावना है।
भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने 16 जनवरी को कोविड-19 टीके ‘कोवोवैक्स’ को ऐसे व्यस्कों के लिए ‘हीट्रोलोगस बूस्टर’ खुराक के तौर पर बाजार में उतारने की मंजूरी दे दी है, जिन्हें कोविशील्ड या कोवैक्सीन की दोनों प्रारंभिक खुराक दी गई हैं।
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विषय विशेषज्ञ समिति की सिफारिश के बाद डीसीजीआई ने एसआईआई के ‘कोवोवैक्स’ टीके को ‘हीट्रोलोगस बूस्टर’ खुराक के तौर पर बाजार में उतारने की मंजूरी प्रदान की है।
‘हीट्रोलोगस बूस्टर’ से आशय है कि एक व्यक्ति को पूर्व दी गई टीके की खुराक की जगह, अन्य कंपनी का टीका भी लगाया जा सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)