देश की खबरें | यमुना की जल गुणवत्ता में सुधार के संकेत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के नजफगढ़ नाले में ‘बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड’ (बीओडी) का स्तर पिछले साल की तुलना में 33 प्रतिशत कम हो गया, जिससे यमुना नदी की जल गुणवत्ता में सुधार हुआ है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
नयी दिल्ली, नौ जून दिल्ली के नजफगढ़ नाले में ‘बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड’ (बीओडी) का स्तर पिछले साल की तुलना में 33 प्रतिशत कम हो गया, जिससे यमुना नदी की जल गुणवत्ता में सुधार हुआ है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
यमुना में छोड़े जाने वाले अपशिष्ट जल का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा इसी नाले से आता है।
बीओडी, ऑक्सीजन की वह मात्रा है जो जल में कार्बनिक पदार्थों के जैव रासायनिक अपघटन के लिये आवश्यक होती है। प्रति लीटर 3 मिलीग्राम से कम का बीओडी स्तर अच्छा माना जाता है।
शुक्रवार को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति की बैठक के दौरान डीपीसीसी के आंकड़े साझा किए गए।
उपराज्यपाल कार्यालय के एक बयान के अनुसार, डीपीसीसी आंकड़ों की महीनेवार तुलना से पता चलता है कि नजफगढ़ नाले और यमुना के पानी की गुणवत्ता में ‘‘लगातार सुधार’’ हो रहा है।
डीपीसीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि इस जनवरी में नजफगढ़ नाले में बीओडी का स्तर 53 मिलीग्राम/लीटर था, जो पिछले साल जनवरी में 80 मिलीग्राम/लीटर दर्ज किया गया था। वहीं, इस साल मई में यह स्तर 48 मिलग्राीम/प्रति लीटर था, जबकि पिछले मई में यह 76 मिलग्राीम/प्रति लीटर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)