जरुरी जानकारी | सिग्नेचर ग्लोबल के आईपीओ को बोली के पहले दिन 54 प्रतिशत अभिदान मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल्टी कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के पहले दिन 54 प्रतिशत अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर रियल्टी कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के पहले दिन 54 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार आईपीओ के तहत 1.12 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले 60.34 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 1.42 गुना और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 89 प्रतिशत अभिदान मिला।

आईपीओ का कुल आकार 730 करोड़ रुपये का है। इसमें 603 करोड़ रुपये के शेयरों की ताजा पेशकश तथा 127 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

निर्गम 22 सितंबर को बंद होगा। पेशकश के लिए मूल्य दायरा 366-385 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर स्थित सिग्नेचर ग्लोबल ने नोमुरा सहित एंकर निवेशकों से 318.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान