जरुरी जानकारी | सिग्नेचर ग्लोबल ने 1,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा कराए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराए हैं।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराए हैं।

मंगलवार को जमा किए गए दस्तावेज के अनुसार, आईपीओ के तहत 750 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी के प्रवर्तक एवं निवेशक 250 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।

ओएफएस के तहत, प्रवर्तक सर्वप्रिय सिक्योरिटीज और निवेशक इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन 125-125 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयर की बिक्री करेंगे।

निर्गम से प्राप्त आय का उपयोग कर्ज के भुगतान, भूमि अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इसके अलावा पूंजी का उपयोग अनुषंगी कंपनियों के ऋण भुगतान के लिए भी किया जाएगा।

सिग्नेचर ग्लोबल ने मार्च, 2022 तक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 23,453 आवासीय और वाणिज्यिक इकाइयों की बिक्री की थी।

कंपनी की वित्त वर्ष 2021-22 में बिक्री 142.47 प्रतिशत बढ़कर 2,590.22 करोड़ रुपये हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान