जरुरी जानकारी | सिग्नेचर ग्लोबल की दिल्ली, नोएडा के प्रॉपर्टी बाजारों में उतरने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम के प्रॉपर्टी बाजार में महत्वपूर्ण उपस्थिति रखने वाली रियल्टी फर्म सिग्नेचर ग्लोबल दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बाजारों में प्रवेश करना चाहती है।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त गुरुग्राम के प्रॉपर्टी बाजार में महत्वपूर्ण उपस्थिति रखने वाली रियल्टी फर्म सिग्नेचर ग्लोबल दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बाजारों में प्रवेश करना चाहती है।

कंपनी ने इन स्थानों में आवासीय परियोजनाएं शुरू करने की योजना बनाई है।

सिग्नेचर ग्लोबल ने पिछले साल सितंबर में आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए 730 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी के पास आगामी परियोजनाओं में लगभग 3.22 करोड़ वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्र है, जबकि 1.64 करोड़ वर्ग फुट की परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

सिग्नेचर ग्लोबल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रजत कथूरिया ने निवेशकों से कहा, ''हम एनसीआर क्षेत्र के भीतर नए बाजारों में प्रवेश करने के लिए भी तैयार हैं... चाहे वह दिल्ली का मुख्य क्षेत्र हो या नोएडा का बाजार हो। संभव है कि चालू वित्त वर्ष में कोई पेशकश न हो, लेकिन अगले वित्त वर्ष में आप शायद हमें गुरुग्राम से बाहर कोई परियोजना लाते हुए देखेंगे।''

विश्लेषकों के साथ चर्चा की प्रतिलिपि के अनुसार सीईओ ने कहा कि उनकी रणनीति इन नए स्थानों को लेकर बड़ा कदम उठाने और अच्छा बाजार हिस्सा हासिल करने की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\