एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सिफत और रिदम राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में फिर जीती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिफत कौर सामरा और रिदम सांगवान यहां चल रहे राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स मैच में शुक्रवार को यहां क्रमश: महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन और महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीत हासिल करने में सफल रहीं।

देश की खबरें | सिफत और रिदम राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में फिर जीती

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर सिफत कौर सामरा और रिदम सांगवान यहां चल रहे राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स मैच में शुक्रवार को यहां क्रमश: महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन और महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीत हासिल करने में सफल रहीं।

सिफत और रिदम इस तरह दोनों ट्रायल मैच जीतने वाली तीसरी और चौथी निशानेबाज बन गयीं।

नौसेना के किरण अंकुश जाधव ने पुरुष वर्ग के 10 मीटर एयर राइफल टी2 ट्रायल में जीत हासिल की।

सिफत शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने आठ महिलाओं के फाइनल में 464.8 अंक से ओलंपियन और सीनियर अंजुम मौदगिल को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। मौदगिल 461.7 अंक से दूसरे स्थान पर रहीं। सेना की प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टी2 ट्रायल में रिदम ने 35 अंक से मनु भाकर को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। मनु 32 अंक से दूसरे और पूर्व विश्व कप फाइनल की स्वर्ण पदक विजेता हीना सिद्धू 27 अंक से तीसरे स्थान पर रहीं।

पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल में किरण जाधव ने 633.4 अंक से शीर्ष पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया जिसमें उन्होंने 252.8 अंक से पहला स्थान प्राप्त किया।

असम के हृदय हजारिका दूसरे और लागड सौरव गोरख तीसरे स्थान पर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).