देश की खबरें | सिद्धू मूसेवाला के पिता ने प्राथमिकी वापस लेने, देश छोड़ने की चेतावनी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता ने रविवार को अपने बेटे का नाम कुख्यात अपराधियों से जोड़े जाने पर हत्या के मामले में प्राथमिकी वापस लेने और देश छोड़ने की चेतावनी दी।
चंडीगढ़, 30 अक्टूबर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता ने रविवार को अपने बेटे का नाम कुख्यात अपराधियों से जोड़े जाने पर हत्या के मामले में प्राथमिकी वापस लेने और देश छोड़ने की चेतावनी दी।
मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने 25 नवंबर तक उनकी बात सुने जाने की समयसीमा तय करते हुए दावा किया कि उनके बेटे की एक सुनियोजित साजिश के तहत हत्या कर दी गई। भावुक हुए बलकौर सिंह ने कहा कि वह इस आरोप को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है कि उनके बेटे को गिरोह की प्रतिद्वंद्विता के चलते मार दिया गया था।
पंजाब के मनसा जिले में 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
सिंह ने कहा कि परिवार मामले की जांच में प्रशासन के साथ पूरी तरह सहयोग कर रहा है, लेकिन इसे शायद उनकी ‘‘कमजोरी’’ माना जा रहा है।
मनसा जिले के मूसा गांव में एक जनसभा में सिंह ने कहा, ‘‘मैं मीडिया के माध्यम से सरकार को बताना चाहता हूं कि अगर आप मेरे बेटे को कुख्यात गिरोह का हिस्सा बनाते हैं, तो मैं आपका काम Moosewala'आसान कर दूंगा और 25 नवंबर को प्राथमिकी वापस ले लूंगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं देश छोड़ दूंगा, भले ही मुझे बांग्लादेश में बसना पड़े।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2022 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

