Karnataka: सिद्धरमैया होंगे मुख्यमंत्री, शिवकुमार को मिलेगी उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी- सूत्र
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए लंबी मंत्रणा के बाद इस पर सहमति बन गई है कि सिद्धरमैया प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे तथा डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी है.
नयी दिल्ली, 18 मई: कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए लंबी मंत्रणा के बाद इस पर सहमति बन गई है कि सिद्धरमैया प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे तथा डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी है. सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने बुधवार देर रात लंबी बातचीत की और फिर दोनों नेताओं को इस फार्मूले पर राजी कर लिया गया. यह भी पढ़ें: Karnataka CM Race: शिवकुमार बोले, फैसला हाईकमान पर छोड़ा, सोनिया दोनों से कर सकती हैं बात
सूत्रों ने यह जानकारी भी दी है कि 20 मई को दोपहर 12:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा.
बेंगलुरु में बृहस्पतिवार शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है जिसमें इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है. कर्नाटक में पार्टी विधायक दल के नेता को चुनने के लिए पिछले 3 दिन से कांग्रेस में मंथन का दौर जारी था.
कांग्रेस विधायक दल की गत रविवार शाम बेंगलुरु के एक निजी होटल में हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पार्टी अध्यक्ष खरगे को विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार दिया गया, जो कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनेगा.
राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीटें अपने नाम कीं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीटें जीतीं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2023 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

