देश की खबरें | सिद्धरमैया ने मौलवी के बारे में भाजपा नेता के आरोपों की जांच का मोदी से आग्रह किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बसनगौडा पाटिल यतनाल द्वारा लगाये गए आरोप की जांच का आदेश देने का शुक्रवार को आग्रह किया। पाटिल का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने जिस मौलवी के साथ मंच साझा किया था, उसके आतंकवादी समूह आईएसआईएस के साथ संबंध हैं।
बेंगलुरु, आठ दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बसनगौडा पाटिल यतनाल द्वारा लगाये गए आरोप की जांच का आदेश देने का शुक्रवार को आग्रह किया। पाटिल का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने जिस मौलवी के साथ मंच साझा किया था, उसके आतंकवादी समूह आईएसआईएस के साथ संबंध हैं।
सिद्धरमैया ने कहा कि उन्होंने सईद तनवीर हाशमी के साथ अपनी मित्रता को खुले तौर पर स्वीकार किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘आईएसआईएस के साथ मौलवी तनवीर हाशमी के संबंधों के बारे में क्या कोई सच्चाई है, प्रधानमंत्री के लिए इसकी पूरी तरह से जांच करने और किसी भी संबंधित विवरण का खुलासा किया जाना जरूरी है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो इस तरह के झूठे आरोप लगाने के लिए यतनाल के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।’’
पूर्व केंद्रीय मंत्री यतनाल ने सिद्धरमैया पर हाशमी के साथ दोस्ताना संबंध रखने का आरोप लगाया था। यतनाल का आरोप है कि हाशमी की ‘‘आतंकवाद के प्रति सहानुभूति है और उनके पश्चिम एशिया के आतंकवादी संगठनों के साथ संबंध हैं।’’ मुख्यमंत्री ने इस सप्ताह की शुरुआत में उत्तर कर्नाटक के हुबली में एक कार्यक्रम में उनके साथ मंच साझा किया था। सिद्धरमैया ने कहा कि हाशमी ने भी केंद्र सरकार को उनके खिलाफ आरोपों की जांच करने की चुनौती दी है।
मीडिया के एक वर्ग में आयी खबर का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यह पता चला है कि भाजपा के विधायक के हाशमी के परिवार के साथ व्यापारिक संबंध हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘यदि तनवीर हाशमी के आईएसआईएस के साथ संबंध हैं, जैसा कि यतनाल द्वारा आरोप लगाया गया है, तो क्या विधायक को इसके बारे में जानकारी नहीं थी जो उनके व्यवसायिक साझेदार हैं, चुप रहने का कारण क्या है? केंद्र सरकार को भी इस तरह के आरोप लगाने के कारणों की जांच करनी चाहिए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)