देश की खबरें | कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिले सिद्धरमैया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की।
नयी दिल्ली, 16 मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की।
कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी में जारी गहन मंथन के बीच सिद्धरमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की है।
इससे पहले, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने खरगे से मुलाकात की।
इस मुलाकात से पहले उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनके लिए मां की तरह है और पार्टी से इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने शिवकुमार और सिद्दरमैया दोनों को चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया है।
मुख्यमंत्री पद के चुनाव के लिए नव निर्वाचित विधायकों से बातचीत करने वाले कांग्रेस के तीन केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इसकी जानकारी दी और सोमवार को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
कांग्रेस विधायक दल ने रविवार को बेंगलुरु में एक होटल में हुई बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2023 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

