विदेश की खबरें | एसआईए के विमान यात्रियों ने 21 मई को 62 सेंकेंड का भयंकर विक्षोभ का सामना किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर एयरलाइंस के विमान संख्या एसक्यू 321 को उस वक्त गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ा जब यह म्यामां के इरावड्डी डेल्टा क्षेत्र के ऊपर से गुजरते समय वायुमंडलीय विक्षोभी की चपेट में आ गया। विमान 62 सकेंड के भीतर तेजी से दो बार चढा और फिर नीचे उतरा, जिससे दिल का दौरा पड़ने से एक यात्री की मौत हो गयी । इस बारे में जानकारी शनिवार को मिली है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 21 मई सिंगापुर एयरलाइंस के विमान संख्या एसक्यू 321 को उस वक्त गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ा जब यह म्यामां के इरावड्डी डेल्टा क्षेत्र के ऊपर से गुजरते समय वायुमंडलीय विक्षोभी की चपेट में आ गया। विमान 62 सकेंड के भीतर तेजी से दो बार चढा और फिर नीचे उतरा, जिससे दिल का दौरा पड़ने से एक यात्री की मौत हो गयी । इस बारे में जानकारी शनिवार को मिली है।

सूत्रों ने बताया कि मरने वाले यात्री की पहचान ब्रिटन जियोफ्री किचन (73) के तौर पर की गयी है। इस हादसे में दर्जनों अन्य घायल हो गये। अक्टूबर 2000 में ताइवान में हुए एसक्यू 006 हादसे के बाद एसआईए की यह पहली ऐसी दुर्घटना है जहां यात्री की जान गयी है।

यह उड़ान लंदन से सिंगापुर जा रही थी और जब वह इरावड्डी बेसिन के ऊपर से गुजर रही थी तब उसने भीषण झंझावात (विक्षोभ) महसूस किया। इस दौरन जलपान सेवा चल रही थी। पायलट ने चिकित्सा आपात की घोषणा की तथा विमान को बैंकाक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया जहां वह स्थानीय समयानुसार पौने चार बजे (सिंगापुर समय के मुताबिक पौने पांच बजे) आपात स्थिति में उतरा। विमान में 211 यात्री और चालक दल के 18 सदस्य थे।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार ने खबर दी है कि उड़ान ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24’ के विस्तृत उड़ान आंकड़ों से पता चला है कि बोइंग 777-300ईडी सिंगापुर के समयानुसार दोपहर तीन बजकर 49 मिनट के बाद अगले 62 सेकंड में दो बार तेजी से चढ़ा और उतरा। लंदन से सीधे सिंगापुर के लिए जा रहा यह विमान यात्रा समापन के करीब था।

इस दौरान विमान अपनी क्रूज ऊंचाई (जिस ऊंचाई पर विमान अधिकतर समय रहता है) 37000 फुट से चढ़कर 37400 फुट पर चला गया और फिर उतरकर 36975 पर आया। तब जाकर वह अपनी क्रूज ऊंचाई पर कायम हो पाया।

यह संकेत करता है कि इस विक्षोभ के कारण विमान में तीव्र उतार एवं चढ़ाव हुआ, न कि असल में अपने आप यह ऊपर और नीचे हुआ। हालांकि यह बदलाव सापेक्षिक रूप से कम था लेकिन इस विक्षोभ के कारण केबिन में अफरा-तफरी मच गई।

‘फ्लाइटरडार24’ का आंकड़ा उन पिछली कुछ रिपोर्ट के खिलाफ जाता है जिनमें कहा गया है कि विमान अपराह्न 4.06 और 4.10 के बीच 37000 फुट से नीचे 31000 फुट पर आ गया एवं यही यात्रियों के घायल होने की वजह थी। फ्लाइटरडार24 रिसीवर, सेटेलाइट और रडार के वैश्विक नेटवर्क से विमान संबंधी आंकड़ा जुटाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

PM Modi on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता बने

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\