एजेंसी न्यूज

West Bengal: शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को केवल नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की चुनौती दी

बनर्जी ने सोमवार को कहा था कि वह नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने कहा था, “अगर संभव हुआ तो मैं भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से चुनाव लड़ूंगी.

West Bengal: शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को केवल नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की चुनौती दी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Photo Credits: IANS)

कोलकाता: 19 जनवरी- भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आगामी विधानसभा चुनाव में केवल नंदीग्राम सीट से लड़ने की चुनौती दी.

गौरतलब है कि भाजपा में शामिल होने से पहले अधिकारी इस सीट से विधायक थे. पूर्वी मिदनापुर के खेजुरी में एक रैली के दौरान अधिकारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष का दो सीटों पर चुनाव लड़ना ठीक नहीं होगा.

बनर्जी ने सोमवार को कहा था कि वह नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने कहा था, “अगर संभव हुआ तो मैं भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से चुनाव लड़ूंगी. नंदीग्राम मेरी बड़ी बहन है और भवानीपुर मेरी छोटी बहन है. यदि मैं भवानीपुर से नहीं लड़ी तब भी मजबूत उम्मीदवार को मौका दूंगी.” West Bengal Assembly Election 2021: सीएम ममता बनर्जी बोली- बीजेपी हमारी मीटिंग खराब करने के लिए लोग भेजते थे, अब हम भी भेजेंगे.

अधिकारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस एक निजी कंपनी की तरह है जिसे दो लोग चलाते हैं. उनका इशारा ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी की ओर था. उन्होंने कहा, “दीदी आपको केवल नंदीग्राम से चुनाव लड़ना है. आप दो सीटों से नहीं लड़ सकती, यह नहीं हो सकता.”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2021 11:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).