देश की खबरें | शुभेंद्र अधिकारी ने पुलिस के जबरन उनके कार्यालय में घुसने का आरोप लगाया, राज्यपाल ने रिपोर्ट मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शुभेंदु अधिकारी के विधायक कार्यालय में कथित तौर पर ''पुलिस के जबरन घुसने'' के मामले में रविवार को राज्य के मुख्य सचिव एच.के. द्विवेदी से तत्काल रिपोर्ट तलब की।

कोलकाता, 15 मई पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शुभेंदु अधिकारी के विधायक कार्यालय में कथित तौर पर ''पुलिस के जबरन घुसने'' के मामले में रविवार को राज्य के मुख्य सचिव एच.के. द्विवेदी से तत्काल रिपोर्ट तलब की।

राज्यपाल ने कहा कि एक विधायक कार्यालय पर इस तरह की कार्रवाई गहरी चिंता का विषय है।

उन्होंने ट्वीट किया, ''पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी से मिली चिंताजनक जानकारी के मामले में मुख्य सचिव से तत्काल एक रिपोर्ट तलब की गई है, जिसमें नंदीग्राम स्थित उनके (शुभेंदु) विधायक कार्यालय पर पुलिस द्वारा हमला किया गया।''

धनखड़ ने कहा कि इस मामले में मुख्य सचिव को रात 10 बजे तक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

बाद में, शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया के जरिये कहा कि पुलिस ने उनके कार्यालय में बलपूर्वक प्रवेश किया।

अपने दावे के समर्थन में तीन वीडियो साझा करते हुए भाजपा नेता शुभेंदु ने कहा, ''बिना किसी पूर्व सूचना के, बिना कोई तलाशी वारंट दिखाये और बिना मजिस्ट्रेट की उपस्थिति के, 'ममता' पुलिस (पश्चिम बंगाल पुलिस) ने बलपूर्वक नंदीग्राम स्थित मेरे कार्यालय में प्रवेश किया।''

शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया, ''यह ममता बनर्जी सरकार की घटिया और क्रूर हरकत है। यह नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ साजिश है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान