देश की खबरें | शुभांशु शुक्ला मंगलवार को एनईएसएसी में स्कूल के छात्रों से करेंगे बातचीत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से हैम रेडियो के जरिये इसरो के उत्तर पूर्वी अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (एनईएसएसी) में स्कूल के छात्रों के साथ मंगलवार को बातचीत करेंगे।
नयी दिल्ली, पांच जुलाई अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से हैम रेडियो के जरिये इसरो के उत्तर पूर्वी अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (एनईएसएसी) में स्कूल के छात्रों के साथ मंगलवार को बातचीत करेंगे।
‘द एमेच्योर रेडियो ऑन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन’ (एआरआईएस) में कहा गया कि शिलांग में एनईएसएसी द्वारा स्थापित एक टेलीब्रिज के जरिये ये बातचीत कराई जाएगी।
एआरआईएस के जरिये स्कूली छात्र ‘ऑर्बिटल लेबोरेटरी’ में अंतरिक्ष यात्रियों के साथ बातचीत कर सकेंगे।
शुक्ला इसरो-नासा की संयुक्त परियोजना के तहत आईएसएस पर 14 दिवसीय मिशन पर हैं।
वह एक्सिओम-4 मिशन के तहत 26 जून को आईएसएस पर पहुंचे थे।
एक्सिओम-4 (एक्स-4) चालक दल में शुक्ला (39) और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। इस मिशन में अनुभवी अंतरिक्ष यात्री पेग्गी व्हिटसन कमांडर हैं, शुक्ला पायलट हैं तथा पोलैंड के अंतरिक्ष यात्री स्लावोज उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कापू मिशन विशेषज्ञ हैं।
एआरआईएसएस कार्यक्रम दुनिया भर के छात्रों को आईएसएस ऑन-ऑर्बिट क्रू के साथ एमेच्योर रेडियो कम्युनिकेशन अवसरों के माध्यम से विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में अपनी रुचि और करियर को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।
एआरआईएस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक्सिओम-4 (एक्स-4) चालक दल के सदस्य शुभांशु शुक्ला, वीयू2टीएनआई, हैम रेडियो के माध्यम से मेघालय में एनईएसएसी के छात्रों के साथ बात करेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

