जरुरी जानकारी | श्रीराम फाइनेंस का मुनाफा दूसरी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 2,153 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्रीराम समूह की प्रमुख कंपनी श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 2,153 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर श्रीराम समूह की प्रमुख कंपनी श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 2,153 करोड़ रुपये रहा।

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1,792 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

श्रीराम फाइनेंस ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय बढ़कर 10,097 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 8,564 करोड़ रुपये थी।

कुल खर्च भी बढ़कर 7,345 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में 6,212 करोड़ रुपये था।

कंपनी की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ और सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) 30 सितंबर, 2024 तक सकल अग्रिमों के मुकाबले 5.32 प्रतिशत रही। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में यह आंकड़ा 5.79 प्रतिशत था।

इस दौरान शुद्ध एनपीए भी 2.80 प्रतिशत से घटकर 2.64 प्रतिशत रह गया।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 2024-25 के लिए पूरी तरह से चुकता 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयर पर 220 प्रतिशत यानी 22 रुपये के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी।

इसके अलावा निदेशक मंडल ने 10 रुपये अंकित मूल्य के पूरी तरह से चुकता इक्विटी शेयरों को 1:5 के अनुपात में विभाजित करने की मंजूरी भी दी। इस विभाजन से शेयर का अंकित मूल्य घटकर दो रुपये पर आ जाएगा। यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड