विदेश की खबरें | नेपाल के गोरखा जिले में भारत की सहायता से निर्मित तीन स्कूलों का श्रृंगला ने किया उद्घाटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने नेपाल के गोरखा जिले में भारत की सहायता से निर्मित तीन स्कूलों का शुक्रवार को उद्घाटन किया। यह जिला 2015 में आए भूकंप का केंद्र था।

काठमांडू, 27 नवंबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने नेपाल के गोरखा जिले में भारत की सहायता से निर्मित तीन स्कूलों का शुक्रवार को उद्घाटन किया। यह जिला 2015 में आए भूकंप का केंद्र था।

नेपाल में अप्रैल 2015 में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी जिसमें करीब 9000 लोगों की मौत हो गई थी जबकि करीब 22,000 अन्य घायल हो गए थे।

यह भी पढ़े | संयुक्त राष्ट्र में ईरान ने कहा- अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों ने COVID19 के खिलाफ लड़ाई को किया कमजोर.

भारतीय दूतावास ने यहा ट्वीट किया, “विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने यहां गोरखा में ‘भारत की पुनर्निर्माण सहायता: लोगों में निवेश और शिक्षा में निवेश’ के तहत निर्मित तीन स्कूलों का उद्घाटन किया।”

विदेश मंत्रालय ने स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम का एक वीडियो भी ट्वीट किया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें हुए 6.08 करोड़, अब तक 1.42 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

विदेश सचिव ने मनंग जिले में भारत की सहायता से पुनरुद्धार किये गए एक बौद्ध मठ का भी उद्घाटन किया।

मंत्रालय ने ट्वीट किया, “विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मनंग जिले में भारत की मदद से पुनरुद्धार के बाद तैयार ताशोप (तारे) गोम्पा मठ का भी उद्घाटन किया।”

मंत्रालय ने श्रृंगला को उद्धृत करते हुए कहा, “बौद्ध धर्म भारत और नेपाल के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क-सूत्र है।”

इससे पहले यहां विदेश नीति थिंक-टैंक ‘एशियन इंस्टीयूट ऑफ डिप्लोमैसी एंड इंटरनेशनल अफेयर्स’ द्वारा आयोजित एक परिचर्चा में श्रृंगला ने कहा कि नेपाल और भारत के बीच का रिश्ता ‘जटिल’ है और उनकी सभ्यतागत धरोहर, संस्कृति एवं रीति-रिवाज आपस में मिलते हैं।

उन्होंने 2015 में नेपाल में आये विनाशकारी भूकंप के बाद भारत द्वारा त्वरित रूप से उठाये गये कदमों का दृष्टांत देते हुए कहा, ‘‘ भारत अपने आप को नेपाल का स्वाभाविक और स्वत: प्रवृत सहयोगकर्ता के रूप में देखता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड