देश की खबरें | माकपा के श्रीजीब विश्वास होंगे भवानीपुर विधानसभा चुनाव में वाममोर्चा के प्रत्याशी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वाममोर्चा ने बुधवार को घोषणा की कि माकपा के नेता श्रीजीब विश्वास भवानी विधानसभा चुनाव के लिए उसके प्रत्याशी होंगे जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।
कोलकाता, आठ सितंबर वाममोर्चा ने बुधवार को घोषणा की कि माकपा के नेता श्रीजीब विश्वास भवानी विधानसभा चुनाव के लिए उसके प्रत्याशी होंगे जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।
भवानीपुर के साथ ही मुर्शिदाबाद में विधानसभा की दो सीटों-- समशेरगंज और जांगीपुर पर 30 सितंबर को उपचुनाव कराया जाएगा। इस साल के प्रारंभ में हुए विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की मृत्यु के कारण इन दोनों सीटों पर मतदान रद्द कर दिया गया था।
वाममोर्चा ने एक बयान में कहा, ‘‘ श्रीजीब विश्वास भावनीपुर निर्वाचन क्षेत्र से माकपा उम्मीदवार होंगे।’’
भवानीपुर सीट पर तृणमूल के विधायक सोवनदेब चट्टोपाध्याय के इस्तीफे की वजह से उपचुनाव की जरूरत पड़ी है। उन्होंने यह सीट इसलिए खाली की है ताकि बनर्जी वहां से चुनाव जीतकर विधानसभा की सदस्यता हासिल कर पाएं।
मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी बचाये रखने के लिए यह उपचुनाव जीतना जरूरी होगा।
इन तीनों सीटों पर मतदान की अधिसूचना छह सितंबर को जारी की गयी है और नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन की अंतिम तारीख 13 सितंबर है। मतगणना तीन अक्टूबर को होगी।।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)