देश की खबरें | श्रीहरि नटराज ने कई अड़चनों के बावजूद ‘ए’ मानक हासिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से श्रीहरि नटराज की ट्रेनिंग में बार-बार बाधायें आती रहीं लेकिन भारत के इस शीर्ष तैराक को पूरा भरोसा था कि वह तोक्यो ओलंपिक के लिये ‘ए’ कट हासिल कर पायेंगे।

नयी दिल्ली, 30 जून कोविड-19 महामारी के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से श्रीहरि नटराज की ट्रेनिंग में बार-बार बाधायें आती रहीं लेकिन भारत के इस शीर्ष तैराक को पूरा भरोसा था कि वह तोक्यो ओलंपिक के लिये ‘ए’ कट हासिल कर पायेंगे।

जब पिछले साल दुबई में दो महीने का राष्ट्रीय शिविर आयोजित किया था तो नटराज मार्च के मध्य से सितंबर तक तरणताल में नहीं उतर पाये थे।

स्वदेश लौटने के बाद पाबंदियों में थोड़ी ढील दी गयी और उन्होंने बेंगलुरू में ट्रेनिंग शुरू की लेकिन जब भी राज्य में कोविड-19 वायरस के मामले बढ़ते तो सबसे पहले तरणतालों को ही बंद किया जाता।

लेकिन 20 साल के इस तैराक ने इन परेशानियों के बावजूद बुधवार को आधिकारिक रूप से तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया जब तैराकी की विश्व संस्था ने रोम में सेटे कोली ट्राफी में पुरूषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक टाइम ट्रायल में उनके ‘ए’ कट को मंजूरी दे दी।

नटराज ने पीटीआई से कहा, ‘‘लॉकडाउन ने काफी प्रभावित किया लेकिन अगर शुरूआत अच्छी होती तो काफी फर्क पड़ता। लेकिन लॉकडाउन लगने का भी कारण था और मेरा इस पर कोई नियंत्रण नहीं था इसलिये पुरानी बात सोचने का कोई मतलब नहीं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इंतजार करता रहा और संयम बरतते हुए भविष्य के लिये कोशिश करता रहा। ’’

यह पूछने पर कि लॉकडाउन के दौरान ऐसा समय भी आया जब उन्हें लगा हो कि वह ‘ए’ कट हासिल नहीं कर पायेंगे तो नटराज ने तुंरत जवाब दिया, ‘‘एक बार भी नहीं। ’’

नटराज सीधे ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल करने वाले दूसरे भारतीय और युवा तैराक हैं।

उन्होंने स्वीकार किया कि तरणताल से बाहर रहने के कारण उन्हें खुद के साथ समय बिताने का मौका मिला जो वह पहले नहीं कर पाते थे।

नटराज ने कहा, ‘‘मैं इसका आनंद ले रहा था क्योंकि मैंने कभी भी पहले एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली थी। मैंने कुछ वजन भी बढ़ा लिया। लेकिन एक बार तरणताल में वापसी के बाद सबकुछ अलग हो गया क्योंकि मैंने अधिक अभ्यास करके ज्यादा कैलोरी कम करना शुरू कर दिया। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत