खेल की खबरें | श्रेयस इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर, आईपीएल के पहले हाफ में भी नहीं खेलने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती वनडे में कंधे की हड्डी खिसकने के कारण यहां चल रही श्रृंखला में नहीं खेल पायेंगे और इंडियन प्रीमियर लीग के पहले हाफ में खेलने पर भी संदेह पैदा हो गया है।

पुणे, 24 मार्च भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती वनडे में कंधे की हड्डी खिसकने के कारण यहां चल रही श्रृंखला में नहीं खेल पायेंगे और इंडियन प्रीमियर लीग के पहले हाफ में खेलने पर भी संदेह पैदा हो गया है।

यह घटना इंग्लैंड की पारी के आठवें ओवर में हुई जब श्रेयस ने तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो के शॉट को रोकने के लिये डाइव किया।

वह कंधे को पकड़कर मैदान से बाहर निकल गये और काफी दर्द में दिख रहे थे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘उनके आईपीएल के पहले हाफ में खेलने की संभावना नहीं है। ’’

मंगलवार को मैच के बाद बीसीसीआई ने कहा था, ‘‘श्रेयस अय्यर के कंधे की हड्डी आठवें ओवर में क्षेत्ररक्षण करते समय खिसक गई थी । उन्हें स्कैन के लिये ले जाया गया है। ’’

नौ अप्रैल से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करनी थी। मुंबई का यह 26 साल का खिलाड़ी बल्लेबाजी करते हुए महज छह रन बनाकर आउट हो गया था।

श्रेयस ने पिछले चरण में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था।

कंधे के अपनी जगह से खिसकने से उबरने के लिये कम से कम छह हफ्तों का समय लगता है और अगर सर्जरी करानी पड़ती है तो और ज्यादा समय लगता है।

उनकी अनुपस्थिति में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत, आस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ या सीनियर ऑफ स्पिनर आर अश्विन को सौंपी जा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\