एजेंसी न्यूज

Buchi Babu Invitational Tournament 2024: बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट में मुंबई के लिए एक मैच खेलेंगे टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर गुरुवार से तमिलनाडु में चार स्थानों पर शुरू होने वाले आगामी बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट में मुंबई के लिए एक मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे

Buchi Babu Invitational Tournament 2024: बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट में मुंबई के लिए एक मैच खेलेंगे टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर (Photo Credits: shreyasiyer96/Instagram)

मुंबई, 13 अगस्त श्रेयस अय्यर गुरुवार से तमिलनाडु में चार स्थानों पर शुरू होने वाले आगामी बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट में मुंबई के लिए एक मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. अय्यर 27 से 30 अगस्त तक कोयंबतूर में खेले जाने वाले मुंबई के दूसरे दौर के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. इस मैच में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी खेलेंगे. यह भी पढ़ें: दलीप ट्राफी में खेल सकते है विराट कोहली, स्टार बल्लेबाज का पुराना ट्वीट हुआ वायरल, देखें फैंस का रिएक्शन

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के संयुक्त सचिव दीपक पाटिल ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘श्रेयस अय्यर तमिलनाडु क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलेंगे. वह 27 अगस्त से कोयंबतूर में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलेंगे.’’

अय्यर ने इस महीने श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से भारतीय टीम में वापसी की है.

बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हैदराबाद, बंगाल, मुंबई, जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गुजरात के साथ टीएनसीए एकादश और टीएनसीए अध्यक्ष एकादश की टीमें भाग लेंगी.

लाल गेंद प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन तिरुनेलवेली, कोयंबटूर, सेलम और नाथम में होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2024 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).