एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड के देवघर में शुरू हुआ श्रावणी मेला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे बड़े वार्षिक मेलों में शामिल श्रावणी मेला झारखंड के देवघर जिले में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ।

देश की खबरें | झारखंड के देवघर में शुरू हुआ श्रावणी मेला

देवघर (झारखंड), 21 जुलाई देश के सबसे बड़े वार्षिक मेलों में शामिल श्रावणी मेला झारखंड के देवघर जिले में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ।

राज्य की कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बिहार से लगी राज्य की सीमा पर स्थित दुम्मा में श्रावणी मेले का उद्घाटन किया।

राज्य सरकार ने झारखंड के सबसे बड़े सामाजिक-धार्मिक आयोजन के लिए व्यापक इंतजाम किये हैं।

श्रावण माह में आयोजित होने वाले श्रावणी मेले में, हर साल देश-विदेश से 35 लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं।

इस महीने, देवघर स्थित ज्योतिर्लिंग का गंगा से अभिषेक करने के लिए हजारों श्रद्धालु बिहार के सुल्तानगंज से झारखंड के बैद्यनाथ मंदिर तक 105 किलोमीटर की यात्रा करते हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को देवघर में मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और आतिथ्य-मेले की मूल भावना होनी चाहिए ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु अच्छी यादें लेकर लौटें।

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान पेयजल, आवास, शौचालय, स्वास्थ्य, पार्किंग, बिजली और सूचना प्रणाली जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।

देवघर प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सुल्तानगंज से देवघर तक कांवड़ियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा, भीड़ प्रबंधन के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).