विदेश की खबरें | पाकिस्तान को क्षेत्रीय अस्थिरता के स्रोत के रूप में दर्शाना वास्तविकता से दूर: एफओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश कार्यालय (एफओ) ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान को क्षेत्रीय अस्थिरता के स्रोत के रूप में चित्रित करने का कोई भी प्रयास वास्तविकता से अलग है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, दो जून विदेश कार्यालय (एफओ) ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान को क्षेत्रीय अस्थिरता के स्रोत के रूप में चित्रित करने का कोई भी प्रयास वास्तविकता से अलग है।

एफओ आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की भारतीय नेतृत्व द्वारा की गई आलोचना का जवाब दे रहा था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित भारतीय नेताओं ने हाल के दिनों में सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की है।

एफओ ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान को क्षेत्रीय अस्थिरता के स्रोत के रूप में चित्रित करने का कोई भी प्रयास वास्तविकता से अलग है।

उसने कहा कि कश्मीर मुद्दा क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए खतरे वाला मुख्य मुद्दा बना हुआ है।

उसने कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों और कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप कश्मीर मुद्दे के न्यायसंगत और स्थायी समाधान की वकालत करने में दृढ़ रहेगा।

भारत ने कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर तथा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख हमेशा से भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग रहे हैं और रहेंगे।

एफओ के बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान शांति और रचनात्मक साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है, ‘‘लेकिन यह किसी भी आक्रमण के खिलाफ अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए भी उतना ही दृढ़ संकल्पित है’’।

गत 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिसके जवाब में भारत ने छह-सात मई की रात को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे पर सटीक हमले किए।

पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। भारतीय पक्ष ने पाकिस्तानी कार्रवाइयों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

इसके बाद 10 मई को दोनों पक्षों के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच वार्ता के बाद सैन्य कार्रवाइयों को रोकने की सहमति बनी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर