खेल की खबरें | शोआन गांगुली ने राष्ट्रीय मीट रिकॉर्ड बेहतर किया, कर्नाटक पहले स्थान पर रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शोआन गांगुली ने सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के पांचवें और अंतिम दिन 400 मीटर मेडले में अपना राष्ट्रीय मीट रिकॉर्ड बेहतर किया जिसमें कर्नाटक कुल 41 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।
भुवनेश्वर, 26 जून शोआन गांगुली ने सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के पांचवें और अंतिम दिन 400 मीटर मेडले में अपना राष्ट्रीय मीट रिकॉर्ड बेहतर किया जिसमें कर्नाटक कुल 41 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।
कर्नाटक के गांगुली ने 400 मीटर मेडले में 4:24.64 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया जबकि अद्वेत पेज 4:26.90 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि मध्य प्रदेश के आर्यन नेहरा 4:30.35 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
महिलाओं की 800 मीटर फ्रीस्टाइल में दिल्ली की भाव्या सचदेवा ने 9:09.67 के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद तेलंगाना की वृत्ति अग्रवाल (9:18.16) और महाराष्ट्र की अदिति सतीश हेगड़े (9:18.20) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
टूर्नामेंट के 78वें चरण में कर्नाटक ने 16 स्वर्ण, 11 रजत और 14 कांस्य सहित कुल 41 पदक जीते।
तमिलनाडु 16 पदक (8 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य) के साथ दूसरे स्थान पर जबकि महाराष्ट्र 17 पदक (4 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
महाराष्ट्र के ऋषभ दास पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में 56.13 सेकंड के साथ पहले स्थान पर रहे जबकि कर्नाटक के उत्कर्ष पाटिल (56.29) और आकाश मणि (56.35) की जोड़ी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।
महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक में कर्नाटक की विहिता लोगनाथन ने 1:05.18 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। उसके बाद बंगाल की सौब्रीति मोंडल (1:05.19) और ओडिशा की प्रत्याशा रे (1:05.64) ने दूसरा स्थान हासिल किया।
लिकिथ प्रेमा पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में 1:03.16 सेकंड के साथ पहले स्थान पर रहे जबकि तमिलनाडु के दानुश सुरेश (1:03.11) और एमएस यादेश बाबू (1:03.81) की जोड़ी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।
महिलाओं की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में हर्षिता जयराम ने 1:13.24 का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया जबकि ओडिशा की मन्नत मिश्रा और महाराष्ट्र की सान्वी देशवाल ने 1:15.57 का समय लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)