जरुरी जानकारी | छोटी वीडियो एप्लिकेशन के उपयोगकर्ताओं की संख्या 2025 तक 65 करोड़ पहुंच सकती है : रेडसीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेडसीर की रिपोर्ट ‘एंटरटेनमेंट एंड एडवर्टाइसिंग : राइडिंग द डिजिटल वेव’ के अनुसार छोटी वीडियो बनाने वाली यह श्रेणी भारत में सबसे अधिक समय बिताने के मामले में दूसरी सबसे बड़ी श्रेणी के रूप में उबरने के लिए पूरी तरह तैयार है। फेसबुक और गूगल समय बिताने के मामले में भारत में सबसे आगे हैं।

रेडसीर की रिपोर्ट ‘एंटरटेनमेंट एंड एडवर्टाइसिंग : राइडिंग द डिजिटल वेव’ के अनुसार छोटी वीडियो बनाने वाली यह श्रेणी भारत में सबसे अधिक समय बिताने के मामले में दूसरी सबसे बड़ी श्रेणी के रूप में उबरने के लिए पूरी तरह तैयार है। फेसबुक और गूगल समय बिताने के मामले में भारत में सबसे आगे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘छोटी वीडियो श्रेणी में वर्ष 2025 तक उपयोगकर्ताओं की संख्या दुगना बढ़कर 65 करोड़ के आंकड़े को छू सकती हैं। यह श्रेणी टेलीविजन को पीछे छोड़ कर दूसरा स्थान हासिल कर सकती है।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस श्रेणी में वृद्धि का प्रमुख कारण वर्ष 2025 तक देश में 30 करोड़ नए इंटरनेट उपयोगकर्ताओं का जुड़ना हो सकता है। वर्तमान में इस श्रेणी के वीडिया बनाने वालों की संख्या 4 से 5 करोड़ है। छोटी वीडियो बनाने वाले अधिकतर छोटे शहरों और गावों से हैं।

शोध कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चीन के ऐप टिकटॉक पर जून, 2020 में प्रतिबन्ध के बाद भारत के छोटी वीडियो ऐप अब काफी आगे लिकल चुके हैं और उनमें तकनीकी और अन्य सुधार आ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट