देश की खबरें | अल्पकालिक लॉकडाउन से कोरोना वायरस पर काबू पाने में कोई मदद नहीं मिलेगी: रणदीप गुलेरिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे जैसे शहरों में कोरेाना वायरस पर काबू के लिए दस दिनों तक के लॉकडाउन की घोषणा के बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने शुक्रवार को कहा कि अल्पकालिक बंद से इस महामारी को थामने में कोई मदद नहीं मिलेगी।

मुम्बई, 10 जुलाई महाराष्ट्र के पुणे जैसे शहरों में कोरेाना वायरस पर काबू के लिए दस दिनों तक के लॉकडाउन की घोषणा के बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने शुक्रवार को कहा कि अल्पकालिक बंद से इस महामारी को थामने में कोई मदद नहीं मिलेगी।

एम्स निदेशक ने कहा कि इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडान कम से कम 14 दिनों का होना चाहिए।

यह भी पढ़े | अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाओं में 7 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख.

एसबीआई द्वारा आयोजित एक आर्थिक सम्मेलन के मौके पर गुलेरिया ने कहा कि बड़े शहरों में अगले कुछ हफ्तों में नये संक्रमण की प्रवृति में स्थिरता या गिरावट आएगी लेकिन पूरे तौर पर नये संक्रमण में कमी आने में अभी कुछ वक्त लगेगा।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत में रोजाना 23000 से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं और मुम्बई जैसे शहरों में कम संख्या में नये मामले आने से स्थिति में स्थिरता प्रतीत हो रही है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान खुले रहेंगे सभी धार्मिक स्थल: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस बयान के कुछ ही घंटे पहले घोषणा की गयी थी कि महाराष्ट्र के पुणे, पिंपड़ी-चिंचवाड और जिले के कुछ अन्य हिस्सों में 13 जुलाई से दस दिनों का लॉकडाउन लगाया जाएगा जबकि ठाणे में चल रहा लॉकडाउन 19 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है एवं नांदेड़ में 12 से 20 जुलाई तक कर्फ्यू लगाया जाएगा।

गुलेरिया ने कहा, ‘‘ अल्पकालिक लॉकडाउन से संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने में कोई मदद नहीं मिलने वाली है। आपको एक दूसरे से दूरी बनाकर चलने की जरूरत है। जब लॉकडाउन हटता है तब लोग सारी बातें भूल जाते हैं। आपको निषिद्ध और अन्य क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। वायरस को फैलने से रोकने के लिए यह (लॉकडाउन) कम से कम 14 दिनों का होना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\