देश की खबरें | महिला स्वयं सहायता समूहों के बनाए उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए दुकानें खोली जाएंगी : दुष्यंत चौटाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार हर सचिवालय में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए दो दुकानें खोलने का प्रयास करेगी।
चंडीगढ़, 11 अगस्त हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार हर सचिवालय में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए दो दुकानें खोलने का प्रयास करेगी।
उन्होंने कहा कि इन समूहों के उत्पादों की ‘ब्रांडिंग’ के लिए प्रयास किया जा रहा है।
हरियाणा के पिंजौर गार्डन में तीज उत्सव पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा कि दो में से एक दुकान खाद्य सामग्री की होगी तथा दूसरी आम चीजों की होगी।
उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने गुरुग्राम स्वयं सहायता समूह की सराहना की जिसने भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण में पंजीकरण कराने के बाद अपने उत्पादों को बाजार में पेश किया है।
चौटाला ने कहा कि हरियाणा राज्य आजीविका अभियान ने अब तक 4.50 लाख महिलाओं को सशक्त बनाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2021 08:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

