देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्त्रां खुले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के कारण लगभग ढाई महीने से बंद शॉपिंग मॉल, होटल और रेस्त्रां सोमवार को फिर से खुल गए।

जियो

ईटानगर, आठ जून अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के कारण लगभग ढाई महीने से बंद शॉपिंग मॉल, होटल और रेस्त्रां सोमवार को फिर से खुल गए।

धार्मिक स्थल 30 जून तक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़े | राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी खुफिया विभाग से कनेक्शन के आरोप में 3 को लिया हिरासत में.

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि शॉपिंग मॉल, होटल और रेस्त्रां को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करना पड़ेगा।

राज्य की राजधानी में शॉपिंग मॉल के अधिकारी उपभोक्ताओं की थर्मल स्क्रीनिंग करते और उनका सैनेटाइजेशन करते दिखे। साथ ही वे लोगों को मास्क पहनने और एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पालन कराते भी देखे गए।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: शाजापुर में 80 वर्षीय बुजुर्ग को बंधक बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन रद्द और अस्पताल को सील किया गया.

कई रेस्त्रां ने उपभोक्ताओं द्वारा अभी भोजन घर ले जाने की सुविधा ही शुरू की है।

स्वास्थ्य सचिव पी पार्तिबान ने गत छह जून को एक आदेश जारी करके कोविड-19 के प्रसार रोकने के लिए राज्य में धार्मिक स्थलों को खोलने पर 30 जून तक रोक लगायी थी।

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में हाल में बढ़ोतरी देखी गई है। यह बढ़ोतरी देश के अन्य हिस्सों में फंसे निवासियों के राज्य में वापस आने के बाद से देखी गई है। राज्य में सात जून तक कोविड-19 के 51 मामले सामने आ चुके थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\