ISSF World Cup 2023: निशानेबाजी विश्व कप में भारत ने मिक्स्ड टीम स्पर्धा में जीता रजत और कांस्य पदक

भारत ने गुरूवार को यहां आईएसएसएफ पिस्टल/राइफल विश्व कप में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता.

Varun Tomar and Rhythm Sangwan with their silver medals (Photo credit: Twitter @Media_SAI)

भोपाल, 23 मार्च भारत ने गुरूवार को यहां आईएसएसएफ पिस्टल/राइफल विश्व कप में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता. इससे भारत के टूर्नामेंट में पदकों की संख्या चार हो गयी है जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हैं. भारत के लिये वरूण तोमर और रिदम सांगवान की एयर पिस्टल मिश्रित टीम जोड़ी ने दूसरा स्थान जबकि रूद्रांक्ष पाटिल और आर नर्मदा नितिन ने एयर राइफल स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया. चीन ने टूर्नामेंट में दिन के दोनों स्वर्ण पदक जीते. यह भी पढ़ें: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में इन बल्लेबाजो ने बनाया है सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 की सूची में कोई भारतीय नहीं शामिल

वरूण ने बुधवार को एयर पिस्टल में व्यक्तिगत कांस्य पदक भी जीता था. उन्होंने रिदम सांगवान के साथ मिलकर चीन की कियान वेई और लियू जिनयाओ की जोड़ी को कड़ी टक्कर दी लेकिन एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्वर्ण पदक दौर में 11-17 से हार गयी. वहीं दिव्या टीएस और सरबजोत सिंह की दूसरी भारतीय टीम एक अंक से कांस्य पदक से चूक गयी और 574 के स्कोर से पांचवें स्थान पर रही.

वहीं पिछले महीने काहिरा में आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली रूद्रांक्ष और आर नर्मदा की जोड़ी घरेलू सरजमीं पर वही जादू नहीं दिखा सकी और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.

कांस्य पदक के मैच में भारतीय जोड़ी ने चीन के झांग कियोंगुए और यु हाओनान को 16-8 से शिकस्त दी. वहीं इस स्पर्धा में हृदय हजारिका और तिलोत्मा सेन की दूसरी भारतीय जोड़ी नौंवे स्थान पर रही.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड