खेल की खबरें | ओलंपिक चयन के लिये निशानेबाजी ट्रायल भोपाल में शनिवार से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पेरिस ओलंपिक के लिये भारतीय निशानेबाजों के ओलंपिक चयन ट्रायल (ओएसटी) तीन और चार यहां शनिवार से शुरू होंगे जिसमें कुल 37 पिस्टल और राइफल निशानेबाज भाग लेंगे ।

भोपाल, दस मई पेरिस ओलंपिक के लिये भारतीय निशानेबाजों के ओलंपिक चयन ट्रायल (ओएसटी) तीन और चार यहां शनिवार से शुरू होंगे जिसमें कुल 37 पिस्टल और राइफल निशानेबाज भाग लेंगे ।

भारतीय निशानेबाजों ने पिस्टल और राइफल में 16 कोटा स्थान हासिल कर लिये हैं । भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ देश में शीर्ष पांच के बीच ट्रायल करा रहा है ताकि पेरिस ओलंपिक के लिये टीम चुन सके ।

निशानेबाजी में ओलंपिक कोटा देश को मिलता है और चयन ट्रायल में शीर्ष रहने पर ही कोटा जीतने वाले निशानेबाज के खेलों में भाग लेने की गारंटी होती है ।

हर स्पर्धा में शीर्ष दो निशानेबाज पेरिस का टिकट कटायेंगे । पहले दो ट्रायल दिल्ली में पिछले महीने हुए हैं और अगले दो यहां मप्र प्रदेश निशानेबाजी अकादमी में होंगे ।

महिला वर्ग में ओलंपियन मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान 25 मीटर स्पोटर्स पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल में भाग लेंगी ।

पुरूषों के रैपिड फायर पिस्टल में अनीश भानवाला और विजयवीर सिद्धू नजर आयेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\