देश की खबरें | निशानेबाजी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप: शेखावत ने स्वर्ण जीता, विजय चौथे स्थान पर रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के भावेश शेखावत ने यहां चल रही 64वीं निशानेबाजी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रविवार को स्वर्ण पदक अपने किया जबकि वापसी करने वाले ओलंपिक रजत पदक विजेता विजय कुमार चौथे स्थान पर रहे।

नयी दिल्ली, 28 नवंबर राजस्थान के भावेश शेखावत ने यहां चल रही 64वीं निशानेबाजी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रविवार को स्वर्ण पदक अपने किया जबकि वापसी करने वाले ओलंपिक रजत पदक विजेता विजय कुमार चौथे स्थान पर रहे।

शेखावत का यह पहला खिताब था और इसी स्पर्धा का रजत पदक सेना के गुरप्रीत सिंह ने जीता। कांस्य पदक हरियाणा के अनीष भानवाला के नाम रहा जिन्होंने जूनियर रैपिड फायर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इस तरह भानवाला ने पदक तालिका में अपने राज्य का शीर्ष पर स्थान मजबूत कर दिया।

शेखावत ने आठ सीरीज के फाइनल में 40 में 33 हिट से पहला स्थान हासिल किया। गुरप्रीत ने 29 से रजत और अनीष ने 22 से कांस्य पदक जीता।

पांच साल बाद प्रतिस्पर्धी निशानेबाजी में वापसी कर रहे विजय 17 अंक बनाकर चौथे स्थान पर रहे।

युवा विजयवीर सिद्धू और अहनद जवांडा ने क्रमश: पांचवां और छठा स्थान हासिल किया।

जूनियर पुरूषों के फाइनल में भानवाला ने शानदार फार्म जारी रखी और 34 अंक के स्कोर से राज्य के साथी आदर्श सिंह से आगे पहले स्थान पर रहे। आदर्श ने रजत जबकि सिद्धू ने पंजाब के लिये कांस्य पदक जीता।

स्पर्धाओं के 10 दिन बाद अभी तक पिस्टल स्पर्धा में 32 स्वर्ण पदक दिये गये हैं जिसमें हरियाणा 12 स्वर्ण पदक से शीर्ष पर चल रहा है। उसके सबसे ज्यादा 27 पदक भी हैं।

उसके बाद दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान हैं जिनके नाम चार चार स्वर्ण हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान