सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी मामला: अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

मुंबई के बांद्रा में अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर इस महीने की गई गोलीबारी के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

Salman Khan and Instant Bollywood (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 27 अप्रैल : मुंबई के बांद्रा में अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर इस महीने की गई गोलीबारी के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को भी हिरासत में ले सकती है, जो इस समय गुजरात की साबरमती जेल में बंद है और वह मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाने पर भी विचार कर रही है. उन्होंने बताया कि अनमोल बिश्नोई ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी और जांच में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है जिसके बाद मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एलओसी जारी किया.

अधिकारी ने कहा, ‘‘अनमोल और लॉरेंस बिश्नोई को मामले में वांछित आरोपी के रूप में नामजद किया गया है. अनमोल बिश्नोई कनाडा में रहता है और अक्सर अमेरिका जाता रहता है लेकिन उसने फेसबुक पर जिस खाते से ‘पोस्ट’ करके गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी, उसका ‘आईपी एड्रेस’ पुर्तगाल का पाया गया है.’’ पुलिस ने 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों द्वारा गोलीबारी किए जाने के मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. यह भी पढ़ें : राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर एलडीएफ विधायक पी वी अनवर पर मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि कथित हमलावर विकी गुप्ता (24) एवं सागर पाल (21) को सोनू कुमार सुभाष चंदर बिश्नोई (37) और अनुज तपन (32) के साथ गिरफ्तार किया गया था. विकी गुप्ता और सागर पाल बिहार के निवासी हैं. उन्हें सोनू एवं अनुज ने 15 मार्च को दो देसी पिस्तौल एवं कारतूस उपलब्ध कराए थे.उसने बताया कि सोनू और अनुज फाजिल्का के रहने वाले हैं. पुलिस ने कहा, ‘‘दोनों (सोनू एवं अनुज) पंजाब के गंगापुर में दर्ज गोलीबारी के एक मामले में भी लॉरेंस एवं अनमोल बिश्नोई के साथ सह आरोपी हैं.’’

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट