देश की खबरें | दिल्ली की तीस हजारी अदालत में गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के तीस हजारी अदालत परिसर में यहां बुधवार को दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस का कहना है कि गोलीबारी की इस घटना में कथित रूप से वकीलों के दो समूह शामिल थे।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई दिल्ली के तीस हजारी अदालत परिसर में यहां बुधवार को दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस का कहना है कि गोलीबारी की इस घटना में कथित रूप से वकीलों के दो समूह शामिल थे।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा, “तीस हजारी अदालत में बुधवार को अपराह्न करीब 1:35 बजे गोलीबारी की घटना हुई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि पदाधिकारियों सहित वकीलों के दो समूहों ने कथित रूप से हवा में गोलियां चलाईं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।”

सोशल मीडिया पर प्रसारित घटना के वीडियो में एक व्यक्ति हवा में गोली चलाता हुआ दिखाई दे रहा है जबकि अन्य लोग पत्थर फेंकते और लकड़ियों की तख्तियां उछालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में दो समूह, जिसमें से ज्यादातर लोग सफेद कमीज में हैं, हाथों में डंडे लिए और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वहीं एक और वीडियो में गोलीबारी के घटनास्थल पर खोखे भी देखे जा सकते हैं।

पुलिस के मुताबिक, हालात सामान्य हैं और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (मध्य रेंज) परमादित्य भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस दल जांच कर रहे हैं और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि अभी इस बात का पता नहीं चला है कि हथियार लाइसेंसी थे या गैर-लाइसेंसी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड