एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | निशानेबाज योगेश सिंह ने एशियाई क्वालीफायर में दो स्वर्ण जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय निशानेबाजों का एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन जारी है और योगेश सिंह ने पुरूषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में सोमवार को व्यक्तिगत और टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीते ।

खेल की खबरें | निशानेबाज योगेश सिंह ने एशियाई क्वालीफायर में दो स्वर्ण जीते

जकार्ता, 15 जनवरी भारतीय निशानेबाजों का एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन जारी है और योगेश सिंह ने पुरूषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में सोमवार को व्यक्तिगत और टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीते ।

योगेश ने 573 के स्कोर के साथ व्यक्तिगत स्वर्ण जीता । ओमान के मुराद अल बालुशी (570) दूसरे और इंडोनेशिया के अनंग यूलियांतो (567) तीसरे स्थान पर रहे ।

भारत के पंकज यादव (567) और अक्षय जैन (564) क्रमश: चौथे और छठे स्थान पर रहे। भारतीय तिकड़ी ने 1704 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता ।

कुवैत में शॉटगन क्वालीफायर में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता श्रेयसी सिंह को महिलाओं के ट्रैप वर्ग में पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा। वह पांच दौर में 115 अंक लेकर फाइनल में पहुंची थी लेकिन फाइनल में 19 अंक ही बना सकी।

ताइपै की वान यू लियू (44) को स्वर्ण और चीन की शिंकियू झांग (39) को रजत पदक मिला । कजाखस्तान की मारिया दमित्रियेंको (30) ने कांस्य पदक हासिल किया ।

भारत की श्रेयसी, मनीषा कीर और भव्या त्रिपाठी ने टीम वर्ग में कुल 328 स्कोर करके रजत पदक जीता । चीन को स्वर्ण और कजाखस्तान को कांस्य मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2024 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).