ताजा खबरें | आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य की जनसभा में मंच पर फेंका गया जूता

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य की जनसभा के दौरान मंच पर जूता फेंका गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आगरा, तीन मई राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य की जनसभा के दौरान मंच पर जूता फेंका गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इससे पहले मौर्य के काफिले को काले झंडे दिखाए गये और कार पर स्याही भी फेंकी गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौर्य फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी के प्रत्याशी होतम सिंह निषाद के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान एक युवक ने मंच पर जूता फेंका जो मंच पर लगे मोबाइल रिकार्डिंग स्टैंड से टकराया।

इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि पुलिस ने युवक को तत्काल पकड़ लिया और उसे थाने ले गयी।

डौकी थाने के निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि युवक की पहचान धर्मेंद्र धाकरे के तौर पर की गई है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार फतेहाबाद रोड पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को काले झंडे दिखाये और कार पर स्याही भी फेंकी। भीड़ को तितर बितर करने के क्रम में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\