देश की खबरें | शिवराज बोले-'जुड़ेंगे तो जीतेंगे', राहुल पर देश को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को 'पहले राष्ट्र, फिर जाति' का आह्वान करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर देश को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

भोपाल, 11 नवंबर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को 'पहले राष्ट्र, फिर जाति' का आह्वान करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर देश को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

भोपाल में संवाददाताओं से मुखातिब शिवराज ने 'जुड़ेंगे तो जीतेंगे' पर जोर देते हुए कहा कि भारत समानता और एकता की भूमि है। उन्होंने कहा कि बांटने की राजनीति करने के बजाय राष्ट्रीय एकता पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा, "पहले राष्ट्र, फिर जाति। राहुल गांधी आप कितना बांटेंगे? ये विभाजनकारी लोग हैं, जो राजनीतिक लाभ के लिए भेदभाव करते हैं और देश को बांटते हैं।"

उन्होंने जाति जनगणना को लेकर राहुल की टिप्पणियों की तरफ इशारा करते हुए कहा, "वे देश के हितैषी नहीं हैं। वे वोटों की खातिर विदेशी धरती पर भारत की आलोचना करते हैं।"

शिवराज ने कहा, "हम सब भारत माता के बेटे हैं। भेदभाव का कोई सवाल ही नहीं है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार ही है, जिसने अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया है।"

उन्होंने कहा कि विभाजन के बीज बोने की कोशिश करने वाले अंततः नाकाम हो जाएंगे।

एकता और सामूहिकता के अपने आह्वान को दोहराते हुए शिवराज ने कहा, "जुड़ेंगे तो जीतेंगे।"

केंद्रीय मंत्री ने झारखंड में भाजपा की जीत की संभावनाओं पर भरोसा जताया। उन्होंने दावा किया कि राज्य में "बदलाव की लहर" देखी जा रही है, जिससे भाजपा की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होगा।

शिवराज ने झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)-कांग्रेस गठबंधन पर कुशासन, भ्रष्टाचार और जनता का भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन ने अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए झारखंड में घुसपैठियों को आमंत्रित किया।

शिवराज ने उम्मीद जताई कि झारखंड में भाजपा की नयी डबल-इंजन सरकार विकास के नये प्रतिमान स्थापित करेगी।

उन्होंने उपचुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन बुधनी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव के लिए आयोजित विभिन्न रैलियों को संबोधित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\