देश की खबरें | शिवाशीष सरकार करेंगे प्रोड्यूसर्स गिल्ड की अगुवाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म उद्योग जगत से जुड़े शिवाशीष सरकार को सर्वसम्मति से प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
मुंबई, 22 सितम्बर फिल्म उद्योग जगत से जुड़े शिवाशीष सरकार को सर्वसम्मति से प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
नवगठित ‘गिल्ड काउंसिल ऑफ मैनेजमेंट’ की पहली बैठक में सरकार को अध्यक्ष चुना गया।
गिल्ड के निवर्तमान अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा कि सरकार को कमान सौंपकर उन्हें खुशी हो रही है।
कपूर ने अपने बयान में कहा, ‘‘प्रोडक्शन बिरादरी की सेवा करना खुशी और सम्मान की बात है और मुझे अध्यक्ष पद की कमान शिवाशीष के सक्षम हाथों को सौंपते हुए खुशी हो रही है। मुझे यकीन है कि वह शानदार काम करेंगे और उद्योग के हितों का नेतृत्व करने की दिशा में गिल्ड की प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘गिल्ड के अध्यक्ष के रूप में अपने छह वर्षों के कार्यकाल में सिद्धार्थ अभूतपूर्व चुनौतियों के समय में भी हमारे उद्योग के लिए अथक उत्साह से ओत-प्रोत और प्रतिबद्ध चैंपियन बने रहे हैं। उन्होंने जो मुकाम तय किया है उसे हम साथियों के साथ मिलकर आगे ले जाना चाहते हैं ताकि उद्योग की चुनौतियों से निपटा जा सके और अवसरों का निर्माण किया जा सके।’’
सरकार इंटरनेशनल मीडिया एक्विजिशन कॉर्प के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। उन्होंने रिलायंस एडीए समूह के रिलायंस एंटरटेनमेंट में ग्रुप में बतौर सीईओ भी काम किया है और वायकॉम18, यूटीवी डिज़नी और गोदरेज सारा ली में वरिष्ठ पदों पर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)