खेल की खबरें | शिवम दूबे का अर्धशतक, मुंबई के स्टंप तक छह विकेट पर 330 रन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के टी20 विशेषज्ञ शिवम दूबे ने हालिया फॉर्म जारी रखते हुए अर्धशतक जड़ा जिससे मुंबई ने शुक्रवार को यहां रणजी ट्राफी ग्रुप बी मैच के शुरूआती दिन बंगाल के खिलाफ छह विकेट गंवाकर 330 रन बना लिये।
कोलकाता, दो फरवरी भारत के टी20 विशेषज्ञ शिवम दूबे ने हालिया फॉर्म जारी रखते हुए अर्धशतक जड़ा जिससे मुंबई ने शुक्रवार को यहां रणजी ट्राफी ग्रुप बी मैच के शुरूआती दिन बंगाल के खिलाफ छह विकेट गंवाकर 330 रन बना लिये।
उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुंबई के पिछले मैच में शतक जड़ने वाले दूबे ने 73 गेंद में 12 चौके और एक छक्के से 72 रन बनाये।
चोटिल अजिंक्य रहाणे की अनुपस्थिति में टीम की अगुआई कर रहे दूबे के अलावा सूर्यांश शेडगे ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए 71 रन बनाये।
इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी निभाकर घरेलू टीम पर दबाव बढ़ाया जिससे ईशान पोरेल और मोहम्मद कैफ जैसे गेंदबाजों को उन्हें आउट करने का कोई तरीका नहीं दिखा।
इन दोनों के आउट होने के बाद तनुष कोटियान 55 रन और अर्थव अंकोलेकर 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 99 रन की अटूट साझेदारी निभा ली है जिसके लिए उन्होंने 147 गेंद खेली।
इससे पहले सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने 42 गेंद में 35 रन बनाये।
पटना में आंध्र के खिलाफ बिहार की पहली पारी 182 रन पर सिमट गयी जिसमें रघुवेंद्र प्रताप सिंह ने 92 रन की पारी खेली। आंध्र के गिरिनाथ रेड्डी ने 23 रन देकर पांच विकेट झटके।
रायपुर में केरल ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ सचिन बेबी (91), रोहन प्रेम (51) और संजू सैमसन (नाबाद 57) के अर्धशतक से चार विकेट गंवाकर 219 रन बना लिये।
कानपुर में आर्यन जुयाल की नाबाद 162 रन और कर्ण शर्मा नाबाद 108 रन की शतकीय पारियों से उत्तर प्रदेश ने असम के खिलाफ दो विकेट गंवाकर 319 रन बना लिये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2024 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

