देश की खबरें | शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई में 'अडानी हवाईअड्डा' लिखे साइनबोर्ड को तोड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना कार्यकर्ताओं के एक समूह ने सोमवार दोपहर मुंबई में हवाईअड्डे के समीप छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास 'अडानी हवाईअड्डा' लिखे एक साइनबोर्ड को कथित तौर पर तोड़ दिया।

मुंबई, दो अगस्त शिवसेना कार्यकर्ताओं के एक समूह ने सोमवार दोपहर मुंबई में हवाईअड्डे के समीप छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास 'अडानी हवाईअड्डा' लिखे एक साइनबोर्ड को कथित तौर पर तोड़ दिया।

उन्होंने साइनबोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की। हवाई अड्डे का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा गया है।

अधिकारी ने बताया कि कुछ कार्यकर्ता बाद में पास में स्थित वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर आ गए, जिससे शहर के मुख्य उत्तर-दक्षिण मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

अडानी समूह ने पिछले महीने कहा था कि उसने जीवीके समूह से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया है।

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यात्री और माल यातायात दोनों मामले में देश का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा (दिल्ली के आईजीआईए के बाद) है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के जुड़ने के साथ, अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड का अब भारत के हवाई कार्गो यातायात के 33 प्रतिशत पर नियंत्रण हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\