देश की खबरें | शिवसेना उबाठा की हालत मुंबई की 'खतरनाक' और 'जर्जर' इमारतों जैसी: शेलार

मुंबई, 22 जून महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने रविवार को विपक्षी दल शिवसेना (उबाठा) की स्थिति की तुलना मुंबई की 'खतरनाक' और 'जर्जर' इमारतों से की।

दो पूर्व पार्षदों को भाजपा में शामिल करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष शेलार ने कहा कि शिवसेना (उबाठा) के 50 पूर्व पार्षद पहले ही प्रतिद्वंद्वी गुट में शामिल हो चुके हैं।

उन्होंने कहा, "अविभाजित शिवसेना ने 2017 के मुंबई निकाय चुनावों में 84 सीट जीती थीं जबकि भाजपा को 82 सीट पर जीत मिली थी। अब 100 से अधिक पूर्व पार्षदों के साथ हम शिवसेना की मूल संख्या को पार कर चुके हैं। शिवसेना (उबाठा) के अलावा अन्य दलों के पूर्व पार्षद भी हमारे साथ आए हैं।"

मंत्री ने कहा कि मुंबई वासियों के आशीर्वाद से भाजपा आगामी नगर निगम चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

शेलार ने कहा कि शिवसेना (उबाठा) की हालत मुंबई की खतरनाक और जीर्ण-शीर्ण इमारतों जैसी है।

भाजपा नेता ने कहा, "पार्टी की हालत खतरनाक है क्योंकि यह हिंदुत्व विरोधी, मुंबई विरोधी और बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा विरोधी हो गई है। यह जीर्ण-शीर्ण है क्योंकि कोई भी इसमें नहीं रहना चाहता।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)