एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शिवसेना (उबाठा) नेता ने सावरकर पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के चेहरे पर कालिख पोतने की धमकी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के एक स्थानीय पदाधिकारी ने बुधवार को कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के बारे में 'अपमानजनक' टिप्पणी के लिए राहुल गांधी के चेहरे पर कालिख पोत देंगे।

देश की खबरें | शिवसेना (उबाठा) नेता ने सावरकर पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के चेहरे पर कालिख पोतने की धमकी दी

नासिक, 28 मई शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के एक स्थानीय पदाधिकारी ने बुधवार को कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के बारे में 'अपमानजनक' टिप्पणी के लिए राहुल गांधी के चेहरे पर कालिख पोत देंगे।

महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

नासिक में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की शहर इकाई के उप प्रमुख बाला दराडे की टिप्पणी से विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) पर दबाव पड़ सकता है।

दराडे ने हिंदुत्व विचारक सावरकर की जयंती के अवसर पर एक मराठी समाचार चैनल से कहा, "हमें गर्व है कि हम स्वातंत्र्यवीर सावरकर की जन्मभूमि में रहते हैं। सावरकर के बारे में राहुल गांधी का बयान, जिसमें उन्होंने उन्हें 'माफीवीर' कहा, अपमानजनक था। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। अगर राहुल गांधी नासिक आते हैं तो हम उनके चेहरे पर कालिख पोत देंगे। अगर हम ऐसा नहीं कर पाए तो हम उनके काफिले पर पथराव करेंगे।"

शिवसेना (उबाठा) एमवीए में कांग्रेस की सहयोगी है और दोनों दल विपक्षी दलों के समूह 'इंडिया गठबंधन' का भी हिस्सा हैं।

नासिक निवासी देवेंद्र भूटाडा ने गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता द्वारा सावरकर के खिलाफ की गई कुछ टिप्पणियों से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।

दराडे ने आगे कहा कि उन्हें एमवीए के लिए अपनी धमकी के परिणामों की परवाह नहीं है।

उन्होंने कहा, "हम सावरकर के खिलाफ अभद्र का इस्तेमाल करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेंगे... महा विकास आघाड़ी का भविष्य चाहे जो भी हो, हम सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2025 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).