देश की खबरें | शिवसेना ने बिहार में मुख्यमंत्री का पद जद(यू) को देने के लिए भाजपा पर कसा तंज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना ने बिहार चुनाव में तीसरे नंबर पर रही पार्टी के लिए मुख्यमंत्री पद की 'कुर्बानी' को लेकर भाजपा तंज कसा और कहा कि पिछले साल महाराष्ट्र चुनाव के बाद भगवा दल ने उसके लिए ऐसा करने से इंकार कर दिया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 18 नवंबर शिवसेना ने बिहार चुनाव में तीसरे नंबर पर रही पार्टी के लिए मुख्यमंत्री पद की 'कुर्बानी' को लेकर भाजपा तंज कसा और कहा कि पिछले साल महाराष्ट्र चुनाव के बाद भगवा दल ने उसके लिए ऐसा करने से इंकार कर दिया था।

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में लिखे संपादकीय में कहा गया है कि यह देखने वाली बात होगी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कब तक ‘ कृपा के बोझ तले रहेंगे’ या वह नया मार्ग चुनेगें।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने अलगाववादी नेता मसरत आलम की रिहाई के आदेश दिए.

बिहार में हाल में 243 सीटों पर आयोजित विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। इस चुनाव में भाजपा को 74 सीटों पर जीत हासिल हुई, वहीं सहयोगी पार्टी जद(यू) को 43 सीटों पर जीत मिली। राजद राज्य में 75 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।

पिछले साल महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा को 105 सीटों पर जीत मिली थी और उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना को 56 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। हालांकि मुख्यमंत्री पद को साझा करने की मांग पर मतभेद के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।

यह भी पढ़े | Uttar Padesh: बुलंदशहर में आत्मदाह का प्रयास करने वाली रेप पीड़िता का दिल्ली के अस्पताल में मौत.

उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना ने बाद में राकांपा और कांग्रेस पार्टी का दामन थामकर यहां सरकार का गठन किया।

‘सामना’ में कहा गया, ‘‘ महाराष्ट्र में भाजपा को ज्यादा सीटें मिली, इसलिए शिवसेना को मुख्यमंत्री का पद नहीं मिला। लेकिन बिहार में उस पार्टी को मुख्यमंत्री का ताज दे दिया गया, जो तीसरे स्थान पर आई। वाह क्या नेकदिली है! राजनीति में इस कुर्बानी का वर्णन करने के लिए स्याही कम पड़ जाए।’’

शिवसेना ने कहा कि चंद्रकांत पाटिल जैसे भाजपा नेता और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी यह मानते हैं कि राकांपा के शरद पवार यहां सरकार चला रहे हैं। संपादकीय में कहा गया कि इन सभी को बिहार पर नजर रखनी चाहिए कि वहां नीतीश कुमार की सरकार कौन चला रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू