एजेंसी न्यूज

आईएफएससीए के कदम से असहमति पर शिवसेना, कांग्रेस का सुर एक

शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने शनिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र का मुंबई में होना स्वाभाविक है, जो दुनिया भर में अपनी “वित्तीय क्षमता” के लिये जानी जाती है।

आईएफएससीए के कदम से असहमति पर शिवसेना, कांग्रेस का सुर एक
जमात

मुंबई, दो मई गांधीनगर में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) स्थापित करने के केंद्र सरकार के फैसले पर कांग्रेस के बाद अब शिवसेना ने भी असहमति जताई है।

शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने शनिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र का मुंबई में होना स्वाभाविक है, जो दुनिया भर में अपनी “वित्तीय क्षमता” के लिये जानी जाती है।

देसाई ने ट्वीट किया, “मुंबई में आईएफएससी का होना स्वाभाविक है। सिर्फ नाम दे देने से कोई आर्थिक राजधानी नहीं बन जाता। दुनिया मुंबई और उसकी आर्थिक शक्ति को पहचानती है।”

उन्होंने कहा, “मुंबई में बीएसई, एनएसई, आरबीआई, सेबी, बैंकों और वित्तीय कंपनियों का मुख्यालय, शीर्ष अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का कार्यालय है और मुंबई अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र है।”

शिवसेना नेता और मुंबई दक्षिण सीट से सांसद अरविंद सावंत ने दावा किया कि उन्होंने केंद्र से गुजरात में आईएफएससी स्थापित नहीं करने का अनुरोध किया था लेकिन उनकी मांग की “अनदेखी” की गई।

राज्य की स्कूली शिक्षा मंत्री और कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट करके कटाक्ष किया, “आईएफएससी (अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र) को मुंबई के सपने को “श्रद्धांजलि”…आईएफएससी की मंजिल बनने के मुंबई के अवसर पर एक बार फिर डाका डाला गया जिसकी वजह गुजरात के लिए हमारे प्रधानमंत्री का विशेष पक्षपाती प्रेम है। प्रधानमंत्री देश के लिये हैं या सिर्फ एक राज्य के?”

महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस सत्ता साझेदार हैं और राकांपा के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).