देश की खबरें | ईडी के समक्ष आज पेश होंगे शिवसेना सांसद संजय राउत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि वह कथित धन शोधन मामले के संबंध में दिन में यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के समक्ष पेश होंगे।

मुंबई, एक जुलाई शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि वह कथित धन शोधन मामले के संबंध में दिन में यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के समक्ष पेश होंगे।

राउत ने ट्वीट किया कि वह दोपहर में एजेंसी के समक्ष पेश होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज अपराह्न 12 बजे ईडी के समक्ष पेश होऊंगा। मुझे जारी किए गए सम्मन का मैं सम्मान करता हूं और जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करना मेरा कर्तव्य है। मैं शिवसेना कार्यकर्ताओं से ईडी कार्यालय में एकत्रित नहीं होने की अपील करता हूं। चिंता मत करिए।’’

उन्होंने अपने पोस्ट में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी टैग किया।

एजेंसी ने राउत को 28 जून को सम्मन भेजा था, लेकिन उनके वकील ने जांच एजेंसी से पेश होने के लिए कुछ और वक्त मांगा था। वकील ने हवाला दिया था कि राउत को उस दिन रायगड़ जिले के अलीबाग में एक बैठक में शामिल होना है। इसके बाद ईडी ने नया सम्मन जारी करते हुए उन्हें शुक्रवार को उसके समक्ष पेश होने के लिए कहा था।

ईडी ने मुंबई की एक ‘चॉल’ के पुन: विकास और राउत की पत्नी तथा दोस्तों से संबंधित वित्तीय लेनदेन से जुड़ी धन शोधन की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए राज्यसभा सदस्य को सम्मन भेजा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी