ताजा खबरें | शिवसेना सांसद ने लोकसभा में पढ़ा हनुमान चालीसा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने लोकसभा में मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उस समय हनुमान चालीसा के कुछ अंश पढ़े, जब एक विपक्षी सदस्य ने यह सवाल कर दिया कि क्या उन्हें हनुमान चालीसा याद है।

नयी दिल्ली, आठ अगस्त शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने लोकसभा में मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उस समय हनुमान चालीसा के कुछ अंश पढ़े, जब एक विपक्षी सदस्य ने यह सवाल कर दिया कि क्या उन्हें हनुमान चालीसा याद है।

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए शिंदे ने कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रव़ादी कांग्रेस पार्टी के ‘महा विकास आघाड़ी’ और इस गठबंधन की पूर्ववर्ती सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पढ़ने पर भी रोक थी।

इस दौरान किसी विपक्षी सदस्य ने श्रीकांत शिंदे से कहा, ‘‘क्या आपको हनुमान चालीसा याद है?’’

शिंदे ने तत्काल हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम बालासाहेब ठाकरे के विचारों पर चलने वाले लोग हैं, हिंदुत्व पर चलने वाले लोग हैं।’’

श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र हैं।

उन्होंने कहा कि ‘‘2024 में देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी को जीत की हैट्रिक देने जा रही है।’’

उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों को ‘संप्रग’ नाम से शर्म आती है, इसलिए उन्होंने अपने गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ गठबंधन कर दिया।

शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘महाराष्ट्र में ढाई साल में ढाई दिन ‘मंत्रालय’ जाने का रिकॉर्ड हमारे मुख्यमंत्री ने बनाया था।’’

शिंदे के बयान पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए शिवसेना (यूबीटी) के अरविंद सावंत ने कहा कि ‘‘अभी एक सदस्य हिंदुत्व की बात कर रहे थे। हिंदू धर्म में भगोड़े नहीं होते।’’

उन्होंने कहा कि शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे कहते थे कि ‘हिंदू वह नहीं होता जो मंदिर की घंटी बजाता हो, हिंदू वह होता है जो आतंकवादियों को मार गिराने की बात करे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\