देश की खबरें | शिव प्रताप शुक्ला ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने शनिवार को यहां राजभवन में हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

शिमला, 18 फरवरी पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने शनिवार को यहां राजभवन में हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने संस्कृत में शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित थे। राज्य के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने नियुक्ति पत्र पढ़ा।

शपथ ग्रहण करने से पहले, शुक्ला ने अपने परिवार के साथ यज्ञ किया।

बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह एक उच्च संवैधानिक पद है और वह राज्य सरकार के साथ समन्वय में कामकाज करेंगे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य है और अब वह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अपना योगदान देंगे।

राज्यपाल ने कहा कि संस्कृत सभी ओं की जननी है और उन्होंने ‘देवभूमि’ पर ‘देव’ में शपथ लेकर इस परंपरा को आगे बढ़ाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर