खेल की खबरें | शिव कपूर सऊदी अंतरराष्ट्रीय गोल्फ में संयुक्त सातवें स्थान पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के शिव कपूर अंतिम चार होल में तीन बर्डी सहित अंतिम नौ होल में चार बर्डी के साथ गुरुवार को यहां 50 लाख डॉलर इनामी सऊदी इंटरनेशल गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त सातवें स्थान पर हैं।
केइक (सऊदी अरब), तीन फरवरी भारत के शिव कपूर अंतिम चार होल में तीन बर्डी सहित अंतिम नौ होल में चार बर्डी के साथ गुरुवार को यहां 50 लाख डॉलर इनामी सऊदी इंटरनेशल गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त सातवें स्थान पर हैं।
कई स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी वाले इस टूर्नामेंट के पहले दौर में कपूर ने पांच अंडर का स्कोर बनाया।
कपूर दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी डस्टिन जॉनसन और एशियाई टूर आर्डर आफ मेरिट विजेता किम जोहुंग के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। इन सभी ने पहले दौर में 65 का स्कोर बनाया।
दस दिन से भी कम समय में 40 बरस के होने वाले कपूर शीर्ष पर चल रहे इटली के मातियो मानासेरो (62) से तीन शॉट पीछे चल रहे हैं।
इंग्लैंड के सैम होर्सफील्ड और स्पेन के एड्रि आर्नस 64 के स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रहे पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं।
भारतीय गोल्फर राशिद खान भी शुरुआती नौ दौर में खराब शुरुआत के बाद वापसी करते हुए चार अंडर के स्कोर से संयुक्त 13वें स्थान पर हैं।
अबु धाबी चैंपियनशिप में पिछले महीने उप विजेता रहे शुभंकर शर्मा (67) संयुक्त 23वें स्थान पर हैं।
अन्य भारतीयों में वीर अहलावत (71) और विराज मादप्पा (71) संयुक्त 67वें जबकि एस चिकारंगप्पा (72) संयुक्त 80वें स्थान पर हैं। खलिन जोशी चार ओवर के स्कोर से संयुक्त 100वें स्थार पर चल रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2022 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

