देश की खबरें | शिरोमणि अकाली दल आप सरकार की 'जनविरोधी' नीतियों को उजागर करने के लिए 'धरने' आयोजित करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भुंडर ने शनिवार कहा कि शिअद पंजाब में जिला स्तर पर 'धरने' आयोजित करेगा, ताकि भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की 'जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जा सके'।

चंडीगढ़, सात सितंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भुंडर ने शनिवार कहा कि शिअद पंजाब में जिला स्तर पर 'धरने' आयोजित करेगा, ताकि भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की 'जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जा सके'।

भुंडर ने यहां एक बयान में कहा कि जिला-स्तरीय धरना 10 सितंबर को लुधियाना से शुरू होगा। बयान के अनुसार, इसके बाद 11, 12 और 13 सितंबर को क्रमश: फिरोजपुर, फाजिल्का और मोगा में धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि शिअद 16 से 20 सितंबर तक प्रतिदिन क्रमश: श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, संगरूर और बरनाला में तथा 23 सितंबर को शहीद भगत सिंह नगर में धरना देगा।

भुंडर ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य सरकार को इस बात के लिए "बेनकाब" करेगी कि उसने (राज्य सरकार ने) किस प्रकार बिजली सब्सिडी वापस लेकर, पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में बार-बार वृद्धि करके, बस किराया 23 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाकर, वाहनों पर कर का बोझ डालकर तथा भूमि के पंजीकरण शुल्क सहित अन्य "जनविरोधी" फैसलों के जरिये आम आदमी को ‘परेशान’ किया है।

पंजाब में ईंधन की कीमतों में बृहस्पतिवार को राज्य मंत्रिमंडल द्वारा पेट्रोल और डीजल पर वैट में क्रमश: 61 पैसे प्रति लीटर और 92 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि को मंजूरी दिए जाने के बाद ईंधन की कीमतें बढ़ गई हैं।

कैबिनेट ने घरेलू उपभोक्ताओं को तीन रुपये प्रति यूनिट बिजली सब्सिडी देने के पिछली कांग्रेस सरकार के फैसले को भी वापस लेने की मंजूरी दे दी है।

अकाली दल ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी आप सरकार पर निशाना साधा।

भुंडर ने आरोप लगाया कि मान के नेतृत्व में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है और उद्योग राज्य से पलायन कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड