देश की खबरें | शिंदे ने विश्वास मत हासिल करने के बाद बाल ठाकरे के स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार रात मुंबई के दादर इलाके के शिवाजी पार्क में शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के स्मारक पहुंचे और कहा कि उनकी सरकार आम आदमी की सरकार है।
मुंबई, चार जुलाई महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार रात मुंबई के दादर इलाके के शिवाजी पार्क में शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के स्मारक पहुंचे और कहा कि उनकी सरकार आम आदमी की सरकार है।
उन्होंने शाम करीब साढ़े सात बजे शिवसेना के उन विधायकों के साथ स्मारक पर फूल चढ़ाए, जो उनके गुट में शामिल हो गए थे।
शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, "यह सरकार बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद से 99 के मुकाबले 164 के प्रचंड बहुमत से विश्वास मत साबित कर सत्ता में आई है।"
महाराष्ट्र विधानसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना के विधायकों की संख्या 99 है जबकि भाजपा, शिंदे गुट और निर्दलीय विधायकों की तादाद 164 से ज्यादा है।
इससे पहले, शिंदे ने दक्षिण मुंबई में हुतात्मा चौक स्मारक पर जाकर संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वह चैत्यभूमि भी गए।
शिवाजी पार्क से शिंदे एक विशेष बस से ठाणे शहर में अपने आवास पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)