एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शिंदे ने उप मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की; भाजपा नेता समीक्षा बैठक के लिए दिल्ली रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ देर रात बैठक की जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेता समीक्षा बैठक के लिए दिल्ली रवाना हो गए। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | शिंदे ने उप मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की; भाजपा नेता समीक्षा बैठक के लिए दिल्ली रवाना

मुंबई, 18 जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ देर रात बैठक की जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेता समीक्षा बैठक के लिए दिल्ली रवाना हो गए। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बैठक में बारे में ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। यह बैठक हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में, महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति के खराब प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में बुलाई गई।

भाजपा के एक सूत्र ने मंगलवार को बताया, ‘‘मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने सरकारी आवास ‘वर्षा’ में फडणवीस और अजित पवार के साथ बैठक की। पवार के जाने के बाद शिंदे और फडणवीस की बैठक कुछ देर तक जारी रही।’’

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के संबंध में राज्य के नेताओं की समीक्षा बैठक बुलाई है।

सूत्र ने कहा, ‘‘राज्य के भाजपा नेताओं के साथ इस तरह की समीक्षा बैठक एक नियमित प्रक्रिया है। (भाजपा नेता) फडणवीस ने कुछ दिन पहले नतीजे आने के बाद इस्तीफे की पेशकश की थी। उन्होंने कहा था कि वह राज्य विधानसभा चुनाव तक पार्टी के लिए पूर्ण रूप से काम करना चाहते हैं। दिल्ली की बैठक में इस पर भी चर्चा होगी।’’

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को भाजपा की महाराष्ट्र इकाई का प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर में होने हैं।

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ महायुति ने राज्य की 48 में से 17 सीट जीती थीं। महायुति में भाजपा, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने नौ, शिवसेना ने सात और राकांपा ने एक सीट जीती हैं।

दूसरी ओर, कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (शरद पवार) के गठबंधन वाले महाविकास आघाडी ने 30 सीट जीती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2024 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).