देश की खबरें | शिंदे ने औरंगजेब की प्रशंसा पर आजमी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को मांग की कि समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी पर मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा करने के लिए देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए, जिस मुगल शासक ने मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज पर क्रूर अत्याचार किए थे।
मुंबई, तीन मार्च महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को मांग की कि समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी पर मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा करने के लिए देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए, जिस मुगल शासक ने मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज पर क्रूर अत्याचार किए थे।
शिंदे के बयान के कुछ ही घंटों बाद, लोकसभा सदस्य नरेश म्हास्के की शिकायत पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के प्रयास के आरोप में उपमुख्यमंत्री के राजनीतिक गढ़ ठाणे में आजमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल में भारत की सीमा अफगानिस्तान एवं बर्मा तक पहुंच गयी थी।
मुंबई के मानखुर्द शिवाजी नगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक आजमी ने दावा किया, ‘‘हमारा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विश्व सकल घरेलू उत्पाद का 24 प्रतिशत था और भारत को (औरंगजेब के समय) सोने की चिड़िया कहा जाता था।’’
शिंदे ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे निंदनीय बताया।
इस बीच, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सदस्यों ने मुंबई और ठाणे शहर में आज़मी के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज कराईं। इसके बाद ठाणे में एक प्राथमिकी दर्ज की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)